Sunday, April 13, 2014

मासूमियत और मूर्खता भरे सवाल।

मासूमियत और मूर्खता भरे सवाल।

मुझे हंसी तब आती है जब मेरे कुछ दोस्त वही मासूम से सवाल बार बार पूछते है।

आज कल उन्हें आप के उम्मीदवारों की History/Geography  निकालने  में बहुत बहुत मजा आ रहा है , उनके कुछ मासूमियत या मूर्खता भरें  सवाल :)

१. आप के एक उम्मीदवार ने १९७४ में सीट बेल्ट नहीं पहना था, तो उनको आप ने टिकट क्यों दिया।  और वो मुझसे उम्मीद करते है की मै  जवाब दू  भाई १९७४ में इंडियन कार्स में सीट बेल्ट्स शायद नहीं आते होगे  ।

दूसरा सवाल
२. आप के एक उम्मीदवार ने २००९ में बार में बैठकर शराब पी थी तो  उसे आप ने टिकट कैसे दी । । भाई शराब पीना कोई जुर्म है क्या ? २००९ में तो आप पार्टी भी नहीं थी।

और ऐसे बहुत सारे बचकाने भरें  सवाल।

अरे "मित्रो " इतनी मेहनत  जरा अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के इतिहास में हाथ डालने में लगाओ ....…शायद याद भी नहीं रहेगा हाथ का रंग लाल था या सफ़ेद।


जय हिन्द
सत्यमेव जयते
हमे देश की फिक्र है । 

No comments: